इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता ने बल दिया है ईरान के संसदीय चुनाव में जनता की उपस्थिति उत्साहजनक व शत्रुओं को निराश करने वाली होगी और सभी अधिकारियों और प्रत्याशियों का कर्तव्य है कि नियमों की पूर्ण रूप से प्रतिबद्धता करते हुए एक पारदर्शी व स्वच्छ चुनाव का वातावरण तैयार करें। वरिष्ठ नेता आयतुल्लाहिल उज़मा सैयद अली ख़ामेनई ने आज प्रातः तेहरान में ईरान के पवित्र नगर क़ुम के बुद्धिजीवियों और धार्मिक छात्रों तथा जनता के मध्य भाषण में संयम व दूरदर्शिता को राष्ट्रों की सफलता तथा उसके जारी रहने के दो मुख्य तत्व बताये और कहा कि ईरानी राष्ट्र ने संयम व दूरदर्शिता के परिणाम में मिलने वाली महा सफलताओं का प्रदर्शन अन्य राष्ट्रों के सामने किया है। वरिष्ठ नेता ने अधिकारियों के संकल्प में विघ्न डालने और जनता को निराश करने हेतु साम्राज्यवादियों द्वारा हर प्रकार के हथकन्डे के प्रयोग की ओर संकेत करते हुए बल दिया कि पश्चिमी अधिकारियों ने बारम्बार दोहराया है कि ईरान के विरुद्ध प्रतिबंधों और दबावों का उद्देश्य, जनता को थकाना तथा अलग थलग करना और अधिकारियों को अपनी योजनाओं पर पुनर्विचार के लिए विवश करना है किंतु वे ग़लती कर रहे हैं और उनका यह उद्देश्य कभी पूरा नहीं होगा। वरिष्ठ नेता ने प्रगति की चोटियों की ओर ईरानी राष्ट्र के बढ़ते क़दम को कभी न रुकने वाला बताया और कहा कि शत्रु ईरान की जनता और अधिकारियों के संकल्प को एसी स्थिति में तोड़ना चाहता है कि जब इस्लामी गणतंत्र ईरान की आज की क्षमता व शक्ति की आज से बीस या तीस वर्ष पूर्व से तुलना नहीं की जा सकती जबकि साम्राज्यवाद की विदित शक्ति में क्षीणता गत वर्षों से पूर्ण रूप से देखी जा सकती है। वरिष्ठ नेता ने चुनाव को जनता की भागीदारी का प्रदर्शन बताया और कहा कि बहुत पहले से साम्राज्यवादी मोर्चों और उनके अंदर व बाहर के पिटठुओं द्वारा इस बात के व्यापक प्रयास आरंभ हो गये हैं कि संसदीय चुनाव में जनता की भागीदारी कम हो जाए किंतु ईश्वर की कृपा से इस संसदीय चुनाव को जनता की उपस्थिति शत्रुओं को मुंहतोड़ उत्तर देगी।
......
166